Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

हावड़ा नगर निगम भवन के पास बड़ा हादसा, ऊंची इमारत से लोहे की रॉड गिरने से दो की मौत

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना को लेकर इलाके में तनाव है

10 Feb 2026

हावड़ा नगर निगम भवन के पास बड़ा हादसा, ऊंची इमारत से लोहे की रॉड गिरने से दो की मौत

हावड़ा। हावड़ा नगर निगम भवन के पास सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हावड़ा ट्रेड सेंटर की बहुमंजिला इमारत से लगभग 12 फीट लंबी लोहे की रॉड नीचे गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हावड़ा के मंगला हाट इलाके में काम के सिलसिले में आए दो मजदूर हावड़ा नगर निगम के सामने पाचला बाजार के पास हावड़ा ट्रेड सेंटर के नीचे खड़े थे। उसी समय कोलकाता के तिलजला इलाके के एक व्यवसायी भी वहां मौजूद थे। तभी अचानक ट्रेड सेंटर की 11वीं मंजिल से एक भारी लोहे की रॉड नीचे गिर गई, जो सीधे दो लोगों के सिर पर आकर लगी। दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया।
घायलों को तुरंत हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तिलजला निवासी व्यवसायी इरफानुल हक और एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हावड़ा ट्रेड सेंटर की 11वीं मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। उसी दौरान लापरवाही के कारण लोहे की रॉड नीचे गिर गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर आकाश मगहरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, “यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ और इसमें किसकी लापरवाही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं दूसरी ओर, हावड़ा ट्रेड सेंटर में काम कर रही निर्माण एजेंसी ने हादसे की जिम्मेदारी एक अन्य ठेकेदार कंपनी पर डाल दी है। निर्माण एजेंसी का कहना है कि काम एक ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था और यह जांच की जाएगी कि व्यस्त इलाके में निर्माण के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे या नहीं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना को लेकर इलाके में तनाव है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा नगर निगम भवन के पास बड़ा हादसा
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना को लेकर इलाके में तनाव है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News